Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन, मल्किार्जुन खरगे समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

Lok Sabha Elections 2024: रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य नेता नजर आए। राहुल गांधी को रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह दिख रहा है। वहीं, कार्यालय के बाहर सपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा है। उत्साह में कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

बता दें कि, राहुल गांधी अब अपनी मां सोनिया गांधी की विरासत संभालेंगे। दरअसल, सबसे पहले 1952 में फिरोज गांधी ने चुनाव लड़ कर जीता। वह 1958 में भी विजयी हुए। इसके बाद इंदिरा गांधी ने राजनीतिक सफर शुरू किया। उनके नहीं रहने पर सोनिया यहां से पांच बार सांसद रही हैं। अब राहुल गांधी गांधी परिवार की विरासत को संभालने जा रहे हैं।

दरअसल, सात चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को जिन सीटों पर मतदान होगा, उनके लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख थी। रायबरेली और अमेठी सीटों पर मतदान 20 मई को ही होगा। मतगणना चार जून को होगी।

Related Articles

Back to top button