Lok Sabha Elections 2024: बिहार एनडीए में सीट बंटवारे पर लगी मुहर, जानिए किस पार्टी को मिली कितनी सीटें?

Lok Sabha Elections 2024: बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर आज विराम लग गया है। बिहार एनडीए में सीट बंटवार को लेकर आज एलान हो गया है। गठबंधन में भाजपा को 17 और जेडीयू को 16 सीटें मिली हैं। वहीं, जीतनराम मांझी की ‘हम’ को 1, चिराग पासवान की पार्टी को 5 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक सीट मिली है। जीतन राम मांझी की पार्टी के खाते में गया सीट जा सकती है। वहीं, पशुपति कुमार पारस एनडीए से बाहर होते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ समहति नहीं बन पाने की वजह से चिराग पासवान बाजी मारते दिखाई दे रहे हैं।

भाजपा को मिली ये 17 सीटे
भाजपा को बिहार में 17 सीटें मिली हैं, जिसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सरि और सासाराम शामिल हैं।

जेडीयू को मिली 16 सीटें
नीतीश कुमार की जेडीयू को एनडीए गठबंधन में 16 सीटें मिली हैं। जिसमें वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर शामिल हैं।

लोजपा को मिलीं 5 सीटें
वहीं, लोजपा को हाजीपुर, वैशाली, खगड़िया, समस्तीपुर और जमुई सीट मिली है।

हम को एक सीट
जीतनराम मांझी की हम पार्टी को एनडीए कोटे से केवल गया लोकसभा सीट मिली है।

उपेंद्र कुशवाहा को एक सीट
उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो काराकाट सीट मिली है। कहा जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा इसको लेकर खुद चुनावी मैदान में उतरेंगे।

Related Articles

Back to top button