लूट और फूट यही कांग्रेस का ऑक्सीजन है, इनको बंद करते ही इनका सियासी दम टूटने लगता हैः पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां आदिवासी महाकुंभ में भाग लिया। पीएम मोदी ने इस दौरान अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, भारत माता की जय जयकार और राम राम के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने झाबुआ की धरती की और सभा में आए लोगों को नमन किया। पीएम मोदी ने कहा कि आप सबको देखकर मन में वैसी ही खुशी हो रही है, जैसे अपने परिजनों से मिलकर होती है।

उन्होंने कहा, कुछ देर पहले मैंने झाबुआ, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, धार, अलीराजपुर समेत पूरे मध्य प्रदश्े के लिए हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण भी किया है। एक साथ विकास के इतने सारे काम ये बता रहे हैं, मध्य प्रदेश में नई बनी डबल इंजन की सरकार डबल तेजी से काम कर रही है। विकास के इस महाअभियान का श्रेय मध्य प्रदेश की जनता को जाता है। मैं आप सबको इसके लिए बधाई देता हूं।

पीएम ने कहा, यहां आपके बीच आने से पहले मैंने देखा कि मेरी इस यात्रा को लेकर खूब चर्चाएं भी हो रही हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि मोदी मध्य प्रदेश में झाबुआ से लोकसभा की लड़ाई का आगाज करेगा। मैं बताना चाहता हूं कि मोदी लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए नहीं आया है। मोदी तो सेवक के तौर पर ईश्वर रूपी मध्य प्रदेश की जनता-जनार्दन का आभार करने आया है।

उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश में विधानसभा के नतीजों से आप पहले ही बता चुके हैं लोकसभा के लिए आपका मूड क्या रहने वाला है। इसलिए इस बार विपक्ष के बड़े.बड़े नेता पहले से ही कहने लगे हैं-2024 में 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार।

पीएम ने आगे कहा, मध्य प्रदेश को बीमारू बनाने के पीछे सबसे बड़ी वजह थी. गांव, गरीब और आदिवासी इलाकों को लेकर कांग्रेस का नफरत भरा रवैया! इन लोगों ने न कभी आदिवासी समाज के विकास की चिंता की न उसके सम्मान के बारे में सोचा। इनके लिए तो जनजातीय लोगों का मतलब केवल कुछ वोट होता था। इन्हें गांव, गरीब, पिछड़ा की याद तब आती थी, जब चुनाव की घोषणा होती थी।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस और उसके दोस्तों की दो ही ताकत हैं। जब ये सत्ता में रहते हैं, तब लूटते हैं। जब सत्ता से बाहर जाते हैं, तो लोगों को लड़वाते हैं। यानी लूट और फूट. यही कांग्रेस का ऑक्सीजन है। इनको बंद करते ही कांग्रेस पार्टी का सियासी दम टूटने लगता है।

Related Articles

Back to top button