मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला, मृतकों की संख्या 143 हुई, चार हमलावरों समेत 11 संदिग्ध गिरफ्तार

मॉस्को। रूस के मॉस्को में एक बड़ी आतंकी घटना हुई। इस हमले में अब तक 143 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। आतंकियों ने यहां मासूम लोगों को निशाना बनाते हुए हॉल में धमाका किया और जमकर गोलियां बरसाईं। इस घटना के बाद मॉस्को में हाई अलर्ट जारी करते हुए रूस की सुरक्षा एजेंसी और पुलिस ने मिलकर अभियान चलाया। अब तक इस घटना पर 11 संदिग्ध गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से चार वह बंदूकधारी हैं, जो हमले में सीधे तौर पर शामिल रहे। अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों को पुलिस ने कार से पीछा करने के बाद दबोचा।

Related Articles

Back to top button