नहाने के पानी में मिलाएं ये खास चीजें, होने लगेगी धन की बरसात

हर कोई चाहता है कि उसे किसी भी चीज की कमी न हो और जीवन भर वह सुखी रहे। लेकिन इसके लिए ज्योतिष शास्त्र से जुड़े कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। ताकि आपको किसी भी तरह की आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े। कुछ उपायों को करने से धन की देवी लक्ष्मी और देवता कुबेर का आशीर्वाद बना रहता है। भगवान कुबेर को प्रसन्न करने से आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। कुबेर देवता प्रसन्न रहते हैं, तो किसी भी तरह की धन से जुड़ी परेशानी नहीं आती है। ऐसे में नहाने (Bathing) के पानी में कुछ चीजें मिलाकर नहाया जाए, तो हमेशा आपकी तिजोरी भरी रहेगी।
नमक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति सप्ताह में दो दिन नमक के पानी से स्नान (Bathing) करता है, तो उसे सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं। यदि व्यक्ति मंगलवार और शनिवार को नमक के पानी से स्नान किया जाए, तो भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। अगर कोई व्यक्ति लगातार 6 महीने तक नमक के पानी से नहाता है, तो शुभता आने लगती है।
दूध
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर सोमवार के दिन नहाने के पानी में थोड़ा सा दूध मिलाकर स्नान (Bathing) किया जाए, तो मानसिक शांति प्राप्त होती है। साथ ही घर में कभी-भी किसी चीज की कमी नहीं आती है। इसके अलावा भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और सभी रोग दूर होते हैं।
इत्र
यदि कोई व्यक्ति शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में इत्र मिलाकर स्नान करता है, तो भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त होती है और सफलता मिलती है। इसके साथ ही व्यक्ति को जीवन भर किसी चीज की कमी नहीं होती है।
हल्दी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि गुरुवार के दिन हल्दी वाले पानी से स्नान किया जाए, तो कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। यदि इस उपाय को तीन महीने तक किया जाए, तो उसके धन में वृद्धि होने लगती है।
हल्दी-नमक
यदि शनिवार के दिन नहाने के पानी में नमक और हल्दी मिलाकर नहाया जाए, तो शनि महाराज प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा मिलती है।

Related Articles

Back to top button