MLC by-election: भाजपा प्रत्याशी बहोरन लाल मौर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद

MLC by-election: विधान परिषद की खाली हुई एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी बहोरन लाल मौर्य ने आज नामांकन दाखिल किया है। ये सीट स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। एक दिन पहले ही भाजपा नेतृत्व ने बहोरन लाल मौर्य के नाम का एलान किया था।

नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री जीपीएस राठौर सहित कई मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी बहोरन लाल ने कहा कि भाजपा ने साधारण कार्यकर्ता को इतना बड़ा अवसर दिया है। भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़े समाज की सच्ची हितैषी है।

Related Articles

Back to top button