नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट पर आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर हमेशा विवाद खड़ा किया है,खासकर पूर्व कप्तान एमएस धौनी को लेकर उन्होंने तमाम कमेंट किए हैं। इसी बीच योगराज सिंह एक बार फिर से गलत कारणों के चलते सुर्खियां बटोरने का रास्ता खोज निकाला है, लेकिन इस बार उनको जमकर बुराईयों का सामना करना पड़ रहा है। नई किसान कानूनों को लेकर चल रहे किसान विरोध प्रदर्शनों के बीच उन्होंने किसानों के बीच जाकर एक आपत्तिजनक भाषण देकर खुद को मुसीबतों में डाल लिया है।
कई प्रांतों के किसान दिल्ली सीमा पर विभिन्न स्थानों पर एकत्र हुए हैं। किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, केंद्र सरकार से उन्हें वापस लेने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इस किसानों का समर्थन तमाम हस्तियों ने भी किया है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें योगराज सिंह को हिंदूओं पर कमेंट करते हुए देखा जा सकता है।

इस भाषण को सोशल मीडिया पर हेट स्पीच की संज्ञा दी जा रही है, क्योंकि इसमें उनको निंदनीय, भड़काऊ, अपमानजनक और घृणास्पद भाषा का इस्तेमाल करते देखा गया है। इसके बाद तमाम लोग योगराज को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं,क्योंकि उनका बयान एक भड़काऊ और बहुत ही निंदनीय है। उनकी इस तरह की बयानबाजी उनपर इस बार भारी पड़ने वाली है।