बंगलुरु। Karnataka के बेंगलुरु में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिंसा भड़क गई। देखते ही देखते हिंसा ने बड़ा रूप ले लिया और वहां पर आगजनी और तोड़फोड़ शुरू हो गयी। उपद्रवियों ने एक थाने और विधायक के घर में आग लगा दी। इस दौरान हालात को काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
वहीं एक अन्य शख्स को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक भड़की हिंसा में 60 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। वहीं मामले में पुलिस ने अबतक 110 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालात को देखते हुए इलाके में CRPF और CISF की कुछ कंपनियों को भी तौनात किया गया है। कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा ने घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
इसके साथ ही उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, हिंसा के बाद वहां पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही बेंगलुरू में धारा 144 लगाई गई है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

RAF, CRPF और CISF की कुछ कंपनियाों को भी तैनात किया गया है। बता दें कि, बेंगलुरु के हाली पुलिस स्टेशन इलाके में कांग्रेस विधायक के करीबी द्वारा एक फेसबुक पोस्ट लिखा गया। इस पोस्ट से आक्रोशित लोग थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने आपस में मामला सुलझाने की हिदायत दी। इसके बाद वहां पर बवाल शुरू हो गया।