नई दिल्ली। 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा मामले के आरोपी पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर दिया है। हालांकि 26 जनवरी की हिंसा के बाद दीप सिद्धू सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव है। मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को जानाकरी मिली है कि दीप सिद्धू की महिला मित्र विदेश से उसका फेसबुक अकाउंट हैंडल कर रही है। वही सिद्धू के वीडियो अपलोड कर रही है।
दीप सिद्धू अपनी वीडियो रिकार्ड करके विदेश में रहने वाली अपनी महिला मित्र को भेज देता है। महिला दोस्त उसे फेसबुक पर अपलोड कर देती है। दिल्ली पुलिस की नजरों से बचने के लिए दीप सिद्धु ऐसा कर रहा है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दीप सिद्धु को ढूंढ रही है। दीप सिद्धू पर आरोप है कि उसने लाल किला हिंसा में भीड़ को भड़काने की कोशिश की थी। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू की जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है। दीप सिद्धू के अलावा दिल्ली पुलिस ने जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर भी एक लाख का इनाम रखा है। वहीं, जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह की जानकारी देने वाले भी दिल्ली पुलिस ने 50-50 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

दिल्ली से निकलने के बाद दीप सिद्धू की लोकेशन हरियाणा में मिली थी। इसके बाद उसकी लोकेशन पंजाब में पाई गई। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि वो बिहार में हो सकता है, लेकिन वो पकड़ में नही आया। फिलहाल क्राइम ब्रांच की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी है पुलिस का दावा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।