अहमदाबाद। गुजरात में नगर निकाय चुनाव के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। अब तक के नतीजों में बीजेपी ने 294 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस के खाते में 37 सीटें आई हैं। इन चुनावों में सबसे चौंकाने वाली एन्ट्री आम आदमी पार्टी की रही है। आम आदमी पार्टी भी दस से ज्यादा सीटें हासिल कर चुकी है। इस बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुंच गए हैं।
जानकारी के मुताबिक मतगणना शुरू होते ही बीजेपी ने अहमदाबाद में काफी आगे निकल गई। वहीं, सूरत शहर में कांग्रेस को किसी भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई है। गुजरात के छह नगर निगमों के चुनाव में 46.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर नगर निगमों के कुल 144 वार्ड के लिए रविवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ था। आयोग की ओर से जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार अहमदाबाद में सबसे कम 42.5 प्रतिशत और जामनगर में सर्वाधिक 53.4 प्रतिशत मतदान हुआ।
