नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के विरोध में मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाली शिरोमणी अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो लोग ये आंदोलन सिर्फ पंजाब का बता रहे हैं उन्हें गलतफहमी है। कृषि कानून का पूरा देश विरोध कर रहा है। सभी राज्यों के किसान धरना स्थलों पर बैठे हैं।
अगर सरकार अब भी आंखें बंद करके यह दावा करना चाहती है कि केवल पंजाब ही विरोध कर रहा है, तो कोई कुछ नहीं कर सकता। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टर अमरिंदर सिंह की जिम्मेदारी है कि वह दिल्ली जाएं और ये सुनिश्चित करें कि पंजाब के निर्दोश युवाओं के खिलाफ दर्ज मामले वापस ले लिए जाएं।
उन्हें बिना किसी एफआईआर के जेल में डाल दिया गया है। यह पंजाब सरकार की जिम्मेदारी है कि वे उनकी मदद करें, वे क्या कर रहे हैं। बता दें कि, आज किसान नए कृषि कानूनों के विरोध में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। ये चक्का जाम 12 बजे से तीन बजे दोपहर तक किया जायेगा।
