राशिफल–
मेष-आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। स्वास्थ्य,व्यापार और प्रेम की स्थिति अच्छी कही जाएगी। आप सही चल रहे हैं। बस एहतियात जरूर बरतें। काली वस्तु का दान करना आपके लिए उचित रहेगा।
वृषभ-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाणी अनियंत्रित हो सकती है। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें और नेत्र विकार, पूंजी निवेश अभी न करें। ये सारी चीजें गड़बड़ हैं। प्रेम की स्थिति भी अभी बिल्कुल ठीक नहीं है। थोड़ा बचकर चलें। काली वस्तु पास रखें। गणेश जी की वंदना करें।
मिथुन-स्थिति थोड़ी सुधार की ओर है। दो दिन उसका लाभ नहीं मिलेगा। नरम-गरम बने रहेंगे। नकारात्मक उर्जा का संचार होगा। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों मध्यम गति से चल रहा है। गणेश जी की वंदना करें। अच्छा होगा।
कर्क-स्वास्थ्य ठीक नहीं दिख रहा है। बेकार के पचड़ों में पड़े रहेंगे। नेत्र विकार, कर्ज की स्थिति, प्रेम ठीक ठाक है। व्यापार मध्यम है। बजरंग बली का स्मरण करें अच्छा रहेगा।
सिंह-रुपए-पैसे के मामले में अच्छा समय है। स्वास्थ्य भी ठीक है। प्रेम की स्थिति अच्छी नहीं है। मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-राज्य एवं सत्ता पक्ष का लाभ मिलेगा आपको। स्वास्थ्य भी ठीक है। प्रेम की स्थिति अभी मध्यम रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।

तुला-परिस्थितियां थोड़ी अनुकूल हुई हैं। स्वास्थ्य अभी वैसा ही है। बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम और व्यापार मध्यम है। मन को नियंत्रित रखें। मां काली का स्मरण करें।
वृश्चिक-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार तीनों का ध्यान रखें। मां काली का स्मरण करें। अच्छा होगा।
धनु-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई भी नये रोजगार के बारे में अभी न सोचें। उदर रोग से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों मध्यम दिख रहे हैं। कोई रिस्क न लें। पीली वस्तु पास रखें।
मकर-रोग, कर्ज, शत्रु पर भारी पड़ेंगे। लेकिन अभी बहुत रिस्क लेने लायक नहीं हैं आप। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों मध्यम गति से चल रहा है। गणेश जी की वंदना करें।
कुंभ-निर्णय अभी न लें। किसी भी प्रकार का नवसृजन न करें। पुराने निर्णय पर ही चलें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों मध्यम चल रहा है। गणेश जी की वंदना करें।
मीन-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी आ सकती है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार अभी मध्यम है। स्वास्थ्य भी अभी मध्यम है। अभी दो दिन बचाकर पार करें। पीली वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें। अच्छा होगा।