नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर देश में शुरू हो गयी है। कोरेाना को बढ़ते मामलों ने फिर सबको चिंता में डाल दिया है। इसके चलते कई राज्यों की सरकारों ने सख्ती शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के केस मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे की बात करें तो करोना के 40 हजार 906 मामले सामने आए हैं, जो बीते 188 मरीजों की जान गई है।
वहीं, 623 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एक करोड़ 15 लाख 55 हजार 284 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें एक करोड़ 11 लाख सात हजार 332 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या दो लाख 88 हजार 394 है। इसके अलावा अब तक चार करोड़ 20 लाख 63 हजार 392 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
