नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने भारत समेत दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचाने के साथ ही कितने लोंगो ने इससे अपनी जान गवाई है। कोरोना ने करोड़ों लोंगो के रोजगार भी छिन लिए, इस महामारी से बचाव के लिए बनने वाली वैक्सीन को लेकर भारत पहले ही डील बुक कर चुकी हैं। कई देशों में तो वैक्सीन पहुंच चुकी है और इस माह के अंत तक लोगों को मिलनी भी शुरू हो जाएंगी। भारत 160 करोड़ वैक्सीन डोज का ऑर्डर देते हुए सबसे अधिक आर्डर देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
भारत ने पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट में वैक्सीन की टेस्टिंग कराने वाले ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका कंपनी के साथ डील बुक की है,और सबसे अधिक वैक्सीन डोज प्राप्त करने वाला हैं। डील के तहत एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 50 करोड़ डोज भारत को मिलने वाली है। अमेरिका ने भी एस्ट्राजेनेका के साथ इतने ही डोज की बुकिंग की है। भारत और अमेरिका के अलावा कई अन्य यूरोपीय देशों की ओर से भी ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के लिए करीब 40 करोड़ ऑर्डर आए हैं। भारत ने रूसी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक V के 10 करोड़ डोज की डील की है।
