भारत में भले कई बड़ी कंपनियां बैंकों के कर्ज के तले दबी हैं लेकिन दुनियां की टॉप 500 कंपनियों में भारतीय कंपनियां जगह बनाने में सफल हुई हैं। भारत की 7 कंपनियों को फॉर्च्यून मैगजीन की टॉप-500 ग्लोबल कंपनियों की लिस्ट में जगह मिली है। लिस्ट में शामिल करीब 40 फीसदी कंपनियां एशिया की हैं।
भारत की ओर से इस लिस्ट में इंडियन ऑयल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा मोटर्स, राजेश एक्सपोर्ट्स, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम शामिल है।
हालांकि देशों के लिहाज से देखा जाए तो अब भी अमेरिका का दबदबा बरकरार है और इस लिस्ट में 132 अमेरिकी कंपनियों को जगह मिली है।वॉलमार्ट सबसे ज्यादा रेवन्यू (4,85,873 डॉलर) के साथ इस लिस्ट में टॉपर है।

इस लिस्ट में जगह पाने वाली कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज और राजेश एक्सपोर्ट को छोड़कर बाकी सभी सरकारी कंपनियां हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को 203 रैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को 217, टाटा मोटर्स को 247, गोल्ड माइनिंग के सेक्टर की राजेश एक्स्पोर्ट्स को 295, भारत पेट्रोलियम को 360 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को 384 रैंक मिली है।