नई दिल्ली। मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के दूसरे उप राज्यपाल (LG) के रूप में शुक्रवार को शपथ ग्रहण की। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और यूपी के गाजीपुर से तीन बार सांसद रहे मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के दूसरे उप राज्यपाल के रूप में शपथ लेने तुरंत बाद केन्द्र शासित प्रदेश के सभी प्रशासनिक सचिवों की बैठक बुलाई है। दोपहर करीब सवा तीन बजे यह बैठक सचिवालय में होगी। बैठक में राज्य के नवनियुक्त उपराज्यपाल मनोज सिन्हा घाटी के चहुंमुखी विकास और शांति व्यवस्था कायम करने के साथ ही आतंक का सिर कुचलने की रणनीति का खुलासा करेंगे। उप राज्यपाल की इस बैठक के संबंध में जीएडी ने सभी प्रशासनिक सचिव स्तर के अधिकारियों को समय पर उपस्थित होने का आदेश दिया है। तय समय पर उपस्थित हों।
