रांची। Jharkhand के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो 53 वर्ष की उम्र में पढ़ाई करने जा रहे हैं। वह अब 11वीं की क्लास में पढ़ार्इ करेंगे। इसके लिए उन्होंने सोमवार को बोकारो के नावाडीह के देवी महतो इंटर कॉलेज दाखिला लिया है। 1995 में मैट्रिक करने के बाद उन्होंने शिक्षामंत्री ने पढ़ाई छोड़ दी थी। बता दें कि, कॉलेज के प्राचार्य दिनेश प्रसाद वर्णवाल ने खुद शिक्षा मंत्री का आर्ट्स संकाय में रजिस्ट्रेशन किया।
शिक्षा मंत्री ने कॉलेज पहुंचकर दाखिले का फार्म भरा और शुक्ल जमा करवाया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह सारा काम देखते हुए सब कुछ करेंगे। ‘क्लास भी करेंगे और मंत्रालय भी संभालेंगे। घर में किसानी का काम भी करेंगे, ताकि मेरे काम को देखकर अन्य लोग भी प्रेरित हों।
गौरतलब है कि जगरनाथ महतों ने शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण किया, जिसके बाद कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए कहा था कि दसवीं पास को शिक्षा मंत्रालय दे दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई करने का निर्णय लिया था।

जगरनाथ महतो ने कहा, शिक्षा हासिल करने की कोई उम्र सीमा नहीं होती। नौकरियों करते हुए लोग आईएएस, आईपीएस की तैयारी करते हैं और सफल भी होते हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनके अंदर कुछ करने का जज्बा है।