केरल। केरल के कोझिकोड में एयरपोर्ट ‘Kozhikode Airport’ पर एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकर हो गया। इस हादसे में अभी तक 18 लोगों की जान चली गयी है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते रनवे पर पानी भरा था और लैंडिंग के दौरान विमान फिसल गया और 50 फीट गहरी खाई में चला गया। विमान में कुल 190 यात्री सवार थे, जिनमें से 18 लोगों की मौत हो चुकी है और 127 लोग घायल हैं।
जानकारी के मुताबिक विमान से डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (DFDR) बरामद कर लिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ‘Union Minister Hardeep Singh Puri’ कोझिकोड एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी आज कोझिकोड का दौरा करेंगे।
इस हादसे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में 18 लोगों की जान गयी है, जबकि 127 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्र है कि विमान में आग नहीं लगी। मैं कोझिकोड एयरपोर्ट जा रहा हूं। बता दें कि, यह विमान दुबई से आ रहा था।

इस विमान में पायलट और क्रू मेंबर समेत 190 यात्री सवार थे। विमान में सवार यात्रियों में 128 पुरुष, 46 महिलाएं और 10 बच्चे थे। हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है और 123 लोग घायल हुए हैं। वहीं, 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।