इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लश्कर कमांडर जकी उर रहमान लखवी को 15 साल की सजा सुनाई है। लखवी को हाल ही में टेरर फंडिंग और आतंकियों की मदद के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जकी उर रहमान लखवी ने आतंकी सरगना हाफिज सईद के साथ मिलकर मुंबई हमले के 26-11 के हमले की साजिश रची थी।
अदालत ने लखवी को आतंकवादियों की मदद करने का दोषी पाया गया है। इससे पहले सीटीडी ने कहा था कि लखवी पर एक दवाखाना चलाने, जुटाए गए धन का इस्तेमाल टेरर फंडिंग के लिए करने का आरोप है।
बता दें कि 26 नवंबर 2008 को लश्कर ए तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मुंबई को बम धमाकों और गोलीबारी से दहला दिया था। हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मुंबई हमले को याद करके आज भी लोगों को दिल दहल उठता है।
