
OnePlus के दो नए 5G फोन इस दिन आएंगे, मिलेगा नया डुअल-एयरफ्लो कूलिंग सिस्टम
OnePlus जल्द ही अपने नए परफॉर्मेंस स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी इन दोनों डिवाइस को चीन में 27 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट करते हुए दोनों स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कन्फर्म की है।
साथ ही कंपनी ने दोनों फोन के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है। नई Ace 7 सीरीज में सबसे खास डुअल-एयरफ्लो कूलिंग सिस्टम होने वाला है, जिसे बेहतर परफॉर्मेंस और हीट मैनेजमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। यह टेक्नोलॉजी स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएगी। चलिए दोनों डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं…
OnePlus Ace 7 सीरीज का कैसा होगा डिजाइन?सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो Ace 7 सीरीज के स्मार्टफोन ऑरेंज और ब्लू कलर ऑप्शन में आएंगे। दोनों डिवाइस के बैक पैनल पर Ace ब्रांडिंग देखने को मिलेगी। इनमें दो रियर कैमरे भी मिलेंगे। फोन के दाईं तरफ वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन देखने को मिलेगा, जबकि बाईं तरफ कस्टमाइज किए जा सकने वाला Plus Key मिलेगा।
डिवाइस के कैमरा मॉड्यूल में O-शेप वाला एयर आउटलेट भी देखने को मिलेगा। टीजर से पता चलता है कि इस डिजाइन में हवा फोन के बाएं और निचले हिस्से से बाहर निकलेगी। दोनों ही स्मार्टफोन Oppo के ColorOS पर रन करेंगे।
मिलेगा नया कूलिंग सिस्टमइतना ही नहीं OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro में डुअल-एयरफ्लो कूलिंग सिस्टम देखने को मिलेगा जो इनकी सबसे बड़ी खासियत होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सिस्टम चिपसेट के आसपास होने वाली हीट को सीधे बाहर निकालने के लिए एक्टिव कूलिंग टेक्नोलॉजी का यूज किया जाएगा। नॉर्मल वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम हीट को चिपसेट से दूर फेंकेगा
जबकि नया फैन-बेस्ड सिस्टम हीट को उसके सोर्स के पास से बाहर निकालने पर फोकस करेगा। कंपनी का दावा है कि इस टेक्नोलॉजी से फोन की परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड हो सकता है। हालांकि, इसकी असली पावर का पता तो लॉन्च के बाद ही चलेगा।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com


