अपने जीवन की बेहतरी और संविधान की रक्षा के लिए जनता अब पूरी तरह से INDIA के साथ खड़ी है: राहुल गांधी

नई दिल्ली। सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है, जबकि इंडिया गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन ने 10 सीटें जीती हैं, जबकि भाजपा सिर्फ दो सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई है।

वहीं, बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांध का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, अपने जीवन की बेहतरी और संविधान की रक्षा के लिए जनता अब पूरी तरह से INDIA के साथ खड़ी है।

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, 7 राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा द्वारा बुना गया ‘भय और भ्रम’ का जाल टूट चुका है। किसान, नौजवान, मज़दूर, व्यापारी और नौकरीपेशा समेत हर वर्ग तानाशाही का समूल नाश कर न्याय का राज स्थापित करना चाहता है। अपने जीवन की बेहतरी और संविधान की रक्षा के लिए जनता अब पूरी तरह से INDIA के साथ खड़ी है। जय हिंदुस्तान, जय संविधान।

Related Articles

Back to top button