उपचुनावों में भी भाजपा को हराने के लिए जनता फ़ील्ड में उतर चुकी है…अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अब सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जल्द ही चुनाव की तारीखों का भी एलान होगा। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसको लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा उपचुनावों में अपनी 10/10 की हार के अपमान से बचने के बहाने ना ढूंढे।

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, जब उपचुनावों में भी भाजपा को हराने के लिए जनता फ़ील्ड में उतर चुकी है तो भाजपा कुछ अधिकारियों को हटाने का कितना भी शासकीय-प्रशासकीय नाटक कर ले, कोई उनको पराजय से रोक नहीं सकता। देखना ये भी है कि इनकी जगह जो अफ़सर आएंगे, उनकी निष्पक्षता पर मोहर कौन लगाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा उपचुनावों में अपनी 10/10 की हार के अपमान से बचने के बहाने ना ढूँढे। अगर भाजपा जन-विरोधी नहीं होती तो आज ये दिन नहीं देखने पड़ते। महंगाई, बेरोज़गारी, बेकारी, पुलिस भर्ती, नीट परीक्षा, महिला-सुरक्षा, संविधान और आरक्षण की रक्षा, नज़ूल भूमि जैसे मुद्दों से लड़ने के लिए भाजपा कब और किसे नियुक्त करेगी?

कुछ विशेष अधिकारियों को चुनावी ज़िम्मेदारी से हटाने की बात कहकर, भाजपाइयों ने ये बात स्वीकार कर ली है कि उनकी सरकार में शायद कुछ चुनावी घपले अधिकारियों के स्तर पर होते हैं। ये भाजपा की अपनी सरकार के साथ-ही-साथ चुनाव आयोग के ऊपर भी… चुनाव आयोग स्वत: संज्ञान ले।

Related Articles

Back to top button