करोड़ो खर्च कर बनाई गई प्रगति मैदान टनल सिर्फ एक साल में उपयोग के लायक नहीं रहीः राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अब प्रगति मैदान टनल को लेकर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा है। साथ ही कहा कि, ईडी, सीबीआई, आईटी भ्रष्टाचार से नहीं, लोकतंत्र से लड़ रहे हैं।

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, देश में भ्रष्टाचारियों का अमृतकाल चल रहा है! ₹777 करोड़ खर्च कर बनाई गई प्रगति मैदान टनल सिर्फ एक साल में उपयोग के लायक नहीं रही। प्रधानमंत्री विकास की हर परियोजना पर ‘प्लानिंग‘ की जगह ‘मॉडलिंग‘ कर रहे हैं, और ईडी सीबीआई, आईटी भ्रष्टाचार से नहीं, लोकतंत्र से लड़ रहे हैं।

बता दें कि, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है। राहुल गांधी के नेतृत्व में ये यात्रा चल रही है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी की तरफ से लगातार सरकार पर हमला बोला जा रहा है। राहुल गांधी महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर मोदी सरकार पर निशाना साध रहे है।

Related Articles

Back to top button