कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हुईं राधिका खेड़ा

नई दिल्ली। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मंगलवार राधिका खेड़ा भाजपा में शामिल हो गईं। दो दिन पूर्व ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आज वो भाजपा में शामिल हो गईं।

भाजपा में शामिल होने के बाद राधिका खेड़ा ने कहा कि, मैं परसों तक कांग्रेस में रही और न्याय मांगती रही परन्तु जो अपनी पार्टी की बेटी को न्याय नहीं दे सके। जिसने अपने जीवन के 22 साल पार्टी को दे दिया उसे न्याय नहीं दे पाए तो जनता भी देख रही है कि वो उन्हें क्या न्याय दे पाएंगे।…मैं देश की जनता को कहना चाहूंगी कि जो अपना घर नहीं संभाल पा रहे हैं, वो जो 5 न्याय में से एक महिला न्याय की बात कर रहे हैं वह वो पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो वह किसी के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button