Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव में राजा भैया का बड़ा एलान, भाजपा को करेंगे वोट

Rajya Sabha Elections: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर हो रहे चुनाव को लेकर जनसत्ता दल के प्रमुख राजा भैया ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। उन्होंने कहा कि, उनका वोट भाजपा को जाएगा। ऐसे में अब साफ हो गया कि, भाजपा के आठवें प्रत्यशी की जीत हो सकती है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होगी। भाजपा ने आठ और सपा ने एक प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने आठवें उम्‍मीदवार के रूप में संजय सेठ को उतारकर खेला कर दिया है। राजा भैया के दो वोटों के लिए सपा और बीजेपी के नेता लगातार प्रयास कर रहे थे। अब उन्होंने अपने पत्ते खोल दिए और भाजपा को वोट देने के लिए कहा है।

सपा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने की थी मुलाकात
बता दें कि, बीते दिनों सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुलाकात की थी। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी मुलाकात की थी। वहीं, अब राजा भैया ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। उन्होंने कहा कि, उनका वोट भाजपा को जाएगा।

Related Articles

Back to top button