इंसान की जिंदगी में सबकुछ ग्रहों की चाल और दशा पर निर्भर रहता है, जब भी कोई ग्रह अपनी चाल बदलता है तो उसका असर राशियों पर भी पड़ता है। देवगुरू बृहस्पति 13 सितंबर से अपनी चाल बदल रहे हैं। बृहस्पति 13 सिंतबर से धनु राशि में मार्गी हो रहे हैं। इससे पहले अगस्त में बृहस्पति उल्टी चाल चल रहे थे। देवगुरु बृहस्पति का धनु राशि में मार्गी होना कई राशियों के लिए अच्छा तो कई राशियों के लिए बुरे परिणाम भी लाएगा। वृष, कर्क, कन्या, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कोलोगों को इसके अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। इसके अलावा मेष, सिंह और मिथुन राशि लिए यह अच्छा साबित होगा।
बृहस्पति के मार्गी होने से वृष, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए थोड़ा उतारचढ़ा का समय रहेगा। खासकर धन के मामले में समस्या आ सकता है। इसलिए इन राशियों के लोग किसी भी प्रकार का फैसला सोचसमझकर लें। इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी बात को पहले अच्छे से जान लें, उसके बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचें। धनु राशि में बृहस्पति की मार्गी होने से मेष, मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। इन राशि के लोगों को धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। किस्मत आपके लिए अच्छा समय लेकर आई है। आपको नौकरी में प्रमोशन के योग हैं, वहीं आपने अपने जिस किसी से उधार लिया था, उसका उधार चुका लेंगे।

अपनी कुंडली में गुरु को मजबूत करने के लिए बृहस्पति के दिन पीले फूलों से भगवान विष्णु की पूजा करने और केसर का तिलक लगाने से सब कुछ अच्छा होता है। बादाम या नारियल पीले कपड़े में बांधकर नदी/नहर में प्रवाहित करें। इस दिन भगवान विष्णु का ध्यान करें और शिक्षक, ब्राह्मण, साधु, विद्वान, पति, संतान का दिल न दु:खाएं।