ग्रहों की स्थिति-शुक्र स्वग्रही वृषभ राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा नीच के हो गए हैं। उधर केतु धनु राशि में हैं और गुरु नीच के होकर स्वग्रही शनि और उच्च के मंगल के साथ संयोग करके तीनों की स्थिति एक प्रकार से गड़बड़ बनी हुई है मकर राशि में। बुध नीच के होकर सूर्य के साथ मीन राशि में हैं। तो ग्रहों की स्थिति यह है कि गुरु, बुध और चंद्रमा तीनों नीच के हो गए हैं। यह एक अंतिम खराब स्थिति है। यह मानसिक तौर पर खराब स्थिति है। थोड़ा सा फैलाव को रोकना पड़ेगा क्योंकि चंद्रमा बड़ी तेजी से चीजों को खींचता है। इस समय जल से संक्रमण की आशंका ज्यादा रहती है। कोशिश करें कि पानी को उबाल कर ही पिएं। तीन दिन की बात है बहुत बचकर चलें।
मेष- सेहत का ध्यान रखें, करियर मध्यम रहेगा, यात्रा से बचें।
वृषभ- वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, घर में व्यस्तता रहेगी।
मिथुन- मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, रिश्तों में सुधार होगा, आराम के मूड में रहेंगे।
कर्क- काम की अधिकता रहेगी, परिवार की समस्या हल होगी, खान-पान पर ध्यान दें।
सिंह- व्यर्थ की चिंता ना करें, परिवार में विवादों से बचें, शनि चालीसा का पाठ करें।
कन्या- नौकरी की स्थिति मध्यम रहेगी, परिवार से दूर रहना पड़ेगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला- धन का लाभ होगा, रुका हुआ काम होगा, यात्रा करने से बचें।
वृश्चिक- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, करियर की समस्या दूर होगी, परिवार में शांति बनाए रखें।
धनु- पारिवारिक जीवन का ध्यान रखें, संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सूर्य को जल चढ़ाएं।
मकर- करियर में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, दौड़-भाग ना करें, क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।
कुंभ- परिवार में प्रसन्नता रहेगी, उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा, धन की समस्या हल होगी।
मीन- करियर की समस्या हल होगी, काम का दबाव बढ़ेगा, खान-पान में सावधानी रखें।