इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से सैम पित्रोदा ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। ​अपने विवादि बयान के कारण कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने वाले सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सैम पित्रोदा के इस्तीफे को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

दरअसल, कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर सियासी विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने कहा था कि देश के पूर्वी हिस्से के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं। हम 75 साल से बहुत सुखद माहौल में रह रहे हैं, जहां कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं। हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं।

हालांकि, पित्रोदा के बयान से खुद को अलग करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि सैम पित्रोदा की ओर से भारत की विविधताओं को जो उपमाएं दी गई हैं, वह गलत और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है।

Related Articles

Back to top button