इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़ शिभमन गिल ने आलोचकों का मुंह किया बंद

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के तूफानी खिलाड़ी शुभमन गिल ने वापसी की है और शतक जड़ा है। उन्होंने भारत की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा। 11 महीने बाद गिल ने टेस्ट में शतक लगाया है। यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा शतक है। भारतीय क्रिकेट के ’प्रिंस’ कहे जाने वाले शुभमन ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट की दूसरी पारी में 104 रन बनाए। उन्होंने 147 गेंद की पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए।

शुभमन ने इससे पहले मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विस्फोटक शतक लगाया था। इस दौरान उन्होंने 235 गेंदों का सामना कर 12 चौके और एक छक्के की मदद से 128 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद खेली गई 12 पारियों में उनका बल्ला खामोश रहा। वह एक भी अर्धशतक नहीं जड़ सके थे। उन्होंने 12 पारियों में 13, 18, छह, 10, 29’,दो, 26, 36, 10, 23, शून्य, 34 रन बनाए थे। हैदराबाद टेस्ट में वह शून्य पर आउट हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि, शुभमन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 10वां शतक है। उन्होंने 25 साल की आयु पूरे होने से पहले यह आंकड़ा छू लिया। भारत के लिए उनसे पहले दो ही बल्लेबाज ऐसा कर पाए थे। सचिन तेंदुलकर ने 25 साल की आयु पूरे होने से पहले 273 पारियों में 30 शतक लगा दिए थे। वहीं, विराट कोहली ने 163 पारियों में 21 शतक लगाए थे।

Related Articles

Back to top button