सामाजिक और आर्थिक न्याय आज समय की मांग है और जातिगत जनगणना उस दिशा में पहला कदम: राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बिहार पहुंची गयी है। राहुल गांधी ने बिहार के पूर्णिया में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और बिहार की एनडीए की सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि, नीतीश जी कहां फंसे? हमने नीतीश जी से कहा था कि आपको बिहार में जातिगत जनगणना करवानी होगी, हम आपको छूट नहीं दे सकते। लेकिन BJP नहीं चाहती थी कि बिहार में जातिगत जनगणना हो, क्योंकि वे देश को सच बताने से डरते हैं। BJP नहीं चाहती कि जनता का ध्यान सामाजिक न्याय पर जाए। इसलिए BJP ने नीतीश जी को बीच से निकलने का रास्ता दे दिया और नीतीश जी उस रास्ते पर निकल गए।

इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा कि, सामाजिक और आर्थिक न्याय आज समय की मांग है और जातिगत जनगणना उस दिशा में पहला कदम। भाजपा नहीं चाहती ऐसा हो, क्योंकि वह देश को चलाने में वंचितों की भागीदारी के खिलाफ़ रही है। हमने नीतीश जी से साफ कह दिया था कि आपको जातिगत जनगणना करनी होगी, इस पर हम आपको कोई छूट नहीं देंगे।

आगे लिखा कि, दबाव में आकर नीतीश जी ने मूल रूप से ‘सामाजिक न्याय’ के खिलाफ़ रही भाजपा से समझौता कर लिया है। वो डर गए, पर हम नहीं डरने वाले। हम ‘देश का X-Ray’ कर के रहेंगे क्योंकि इसके बिना समस्याओं का सही इलाज नहीं हो सकता है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य है 5 न्याय और सामाजिक न्याय उनमें से एक है। यह हमारा संकल्प है और हम हर हाल में इसे पूरा करेंगे, हमें नीतीश जी की कोई ज़रूरत नहीं है।

Related Articles

Back to top button