Friday , 20 April 2018
आईटी सेक्टर में रोजगार संकट के बीच एसोचैम ने कहा इन सेक्टर्स में हैं नौकरियां
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 : बारिश ने डाला खेल में खलल, 10वें ओवर में मैच रोका गया
साल 2014 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सत्ता में बिराजमान हुई भाजपा ने हाल ही में 3 साल पूरे किये हैं।
ऐसा ही प्रचार पार्टी द्वारा पंजाब में भी किया जा रहा है लेकिन यहाँ इस तरह का प्रचार एक फ्लॉप शो बनकर रह गया है। प्रदेश में भाजपा के हाल ऐसे हैं कि खुद भाजपा के मेंबर भी इस शो में नहीं दिखाई दे रहे।
सरकार ने इन तीन सालों में क्या काम किये और उनकी क्या उपलब्धियां रहीं इसके बारे में पार्टी की तरफ से खूब प्रचार किया जा रहा है।
कुछ का कहना है कि यहाँ के लोग गरजने वाले नेताओं की रग-रग पहचानते हैं और हवाई जुमलों का असर इस जमीं पर होना मुश्किल है।
आपको बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को मुँह की खानी पड़ी थी। जानकारों की मानें तो मोदी नाम की लहर पंजाब में फिसड्डी साबित हुई है।
पहले चरण में होशियारपुर और अमृतसर, उसके बाद लुधियाना, गुरदासपुर, जालंधर व पठानकोट में मोदी फैस्ट आयोजित किए जाने हैं।