सेक्स रैकेट मामले में गिरफ्तार हुए बीजेपी प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी नीरज शाक्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
जिसकी खबर मिलते ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने अनैतिक कामों में शामिल होने के चलते तुरंत ही पार्टी से निकाल दिया।
नीरज का नाम भोपाल में हाई फाई सेक्स रैकेट में सामने आया था जिसका खुलासा पुलिस के साइबर सेल ने किया।
नीरज शाक्य दो लड़कियों के साथ एक कमरे में पकड़ा गया। उसकी हरकतों का वीडियों भी लीक हो गया है।
ये लोग लड़कियां सप्लाई करने के बाद लोगों से मोटी रकम वसूल करते थे। पुलिस ने इनके चंगुल से मेघालय और महाराष्ट्र की 4 युवतियों को भी आजाद करवाया है।

सप्लाई करते थे। इस वेबसाइट का नाम भोपाल एस्कॉर्ट है। इनका नेटवर्क यहीं नहीं बल्कि पूरे देश में हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी इन लड़कियों को बहला फुसला कर नौकरी का झांसा देकर यहां लाए थे।
पुलिस के मुताबिक इस रैकेट में 9 लोग शामिल थे। जिन्होंने एक वेबसाइट बनाई हुई थी और इसके जरिये ये लोग लड़कियां सप्लाई करते थे। इस वेबसाइट का नाम भोपाल एस्कॉर्ट है। इनका नेटवर्क यहीं नहीं बल्कि पूरे देश में हैं।