उप्र महिलाओं के लिए पूरी तरह असुरक्षित हो चुका है क्योंकि सुरक्षा के सारे बड़े-बड़े दावे सिर्फ विज्ञापनों में हैंः प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिला अपराध को लेकर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के आंकड़े यह दिखाते हैं कि सरकार असल में महिला सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीर है।

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, उप्र के बांदा में कुछ हफ्ते पहले एक महिला जज ने इच्छा मृत्यु मांगी। अब बदायूं में एक दूसरी महिला जज का शव उनके घर में पाया गया है, जिसकी जांच पर उनके परिवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं। भाजपा राज में महिला जजों की सुरक्षा का ये हाल है तो सोचिए कि एक सामान्य लड़की हर दिन किस भय के साथ जीती होगी।

इसके साथ ही आगे लिखा कि, एनसीआरबी के मुताबिक, महिलाओं के खिलाफ अपराध में उत्तर प्रदेश नंबर-1 है। हर घंटे 8 महिलाएं अपराध का शिकार बनती हैं। उप्र महिलाओं के लिए पूरी तरह असुरक्षित हो चुका है, क्योंकि सुरक्षा के सारे बड़े-बड़े दावे सिर्फ विज्ञापनों में हैं। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के आंकड़े यह दिखाते हैं कि सरकार असल में महिला सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीर है! अब महिलाओं की, और समाज की जागरूकता ही उन्हें दमन और हिंसा के इस भंवर से निकालेगी।

Related Articles

Back to top button