लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन 7000 से अधिक केस सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या अब 2 लाख 99 हजार से अधिक हो चुकी है।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 7016 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को राज्य में सर्वाधिक 7042 नए केस मिले थे। नए मामलों के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या अब 2 लाख 99 हजार 45 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 76 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अबतक इस बीमारी से कुल 4282 लोगों की जान जा चुकी है।
