लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (CM) और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तबियत खराब (ill health) हो गयी है। पेट में दर्द की शिकायत पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में जांच के दौरान उनके यूरेनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन भी पाया गया है।
अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक मुलायम सिंंह यादव को शुक्रवार को पेट में दर्द होने लगा। दोपहर साढ़े बारह बजे उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां भर्ती कर कोरोना टेस्ट कराया गया, जो निगेटिव आई है। इसके बाद अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट भी कराए गए। मुलायम सिंह यादव के यूरेनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन पाया गया।

इसका इलाज चल रहा है। उनकी हालत नियंत्रण में है। वहीं, मुलायम सिंह यादव के मेदांत अस्पताल में भर्ती कराने के लिए अखिलेश यादव भी वहां पहुंचे। गौरतलब है कि 80 वर्षीय पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की पिछले कई महीनों से तबीयत खराब चल रही है। उनके पेट में लगातार तकलीफ बनी हुई है। पिछले कुछ महीनों में उनको कई बार लोहिया संस्थान और मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।