लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा आज रामपुर दौरे पर थीं। इस दौरान प्रियंका वाड्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका वाड्रा अपनी कार का शीशा साफ करते हुए दिखाई दे रही हैं। प्रियंका के इस वीडियो पर योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने तंज कसते हुए कहा है कि प्रियंका को चाहिए कि वो कार के शीशे के बजाये अपना चेहरा साफ कर लें।
दिल्ली में 26 जनवरी को हुए ट्रैक्टर परेड के दौरान उत्तर प्रदेश के रामपुर के किसान नवनीत सिंह की मौत हो गई थी। आज यानी गुरुवार को प्रियंका गांधी नवनीत सिंह के परिवार से मुलाकात के लिए उनके घर पहुंचीं। इसी दौरान दिल्ली से जाते समय रास्ते में प्रियंका गांधी का अपनी कार का शीशा साफ करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया। इसी के बारे में पूछे जाने पर रजा ने कहा, ‘गाड़ी का शीशा साफ करने की बजाय कांग्रेस के नेताओ को अपना मुंह साफ करना चाहिए।’
