उत्तर प्रदेश। यूपी में होने वाली ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियां बड़े जोरों पर चल रही हैं। हाथरस जिले में नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार होने से कई ग्राम पंचायतों का अधिकार क्षेत्र नगर पालिका में शामिल होने के कारण जिले में 33 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 12 ग्राम प्रधानों के पद को खत्म करने का निर्णय लिया हैं। और इस बार पंचायत चुनाव ना होने की बात पर मुहर लगा दिया है। इन क्षेत्रों में नगर पालिका परिषद के वार्डों का निर्धारण किया जाएगा।
पंचायत चुनाव को लेकर राजस्व ग्रामों की जनसंख्या का आकलन होगा। तथा सीमा विस्तार से प्रभावित ग्राम पंचायतों व राजस्वों में क्या स्थिति है,इसका आंकलन करते हुए राजस्व सरकार पंचायतों को कराने और ना कराने के फैसले पर निर्णय ले सकती है।इसकं साथ ही सरकार पंचायतराज विभाग की ओर से क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों को खत्म करने की प्रक्रिया को भी तेज कर रही है। इसी क्रम में हाथरस ब्लॉक के 17, मुरसान ब्लॉक के 14 और सासनी के दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों को समाप्त करने का निर्णय लेने का फैसला किया है।
