नरेंद्र मोदी और BJP का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना है…प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज हिमाचल प्रदेश के चंबा में न्याय संकल्प जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, देवभूमि हिमाचल प्रदेश की शांतिप्रिय जनता ने लोकतंत्र के जरिये एक सरकार चुनी जिसे भाजपा ने धनबल और सत्ता के जोर से गिराने की साजिश रची। इसे लेकर हिमाचल प्रदेश की जनता में बहुत आक्रोश है। देवभूमि के ईमानदार व सीधे-साधे लोग भाजपा की बेईमानी वाली राजनीति से मुक्ति चाहते हैं और प्रदेश की सभी सीटों पर कांग्रेस को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प ले चुके हैं।

साथ ही कहा, हिमाचल प्रदेश में लोकसभा के साथ 6 उपचुनाव भी हैं, जिसपर आपकी राज्य सरकार का भविष्य निर्भर है। नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की सरकार गिराने की कोशिश की। नरेंद्र मोदी और BJP का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना है। फिर चाहे हिमाचल की जनता को गुमराह या उनसे झूठ ही क्यों ना बोलना पड़े।

इसके साथ ही कहा, नरेंद्र मोदी यहां पर्यटक की तरह आते हैं। वे अपना कैमरा निकालकर फोटो खींचते हैं और उनकी फोटो कोई और खींचता है। मोदी जी हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते हैं, लेकिन आपदा के समय अपना मुंह तक नहीं दिखाते।

Related Articles

Back to top button