लापरवाही की वजह से जो जानें गईं उसकी जिम्मेदार सरकार है…हाथरस घटना पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथरस में हुए हादसे की बहुत दर्दनाक और दुःखद बताया है। उन्होंने कहा कि हादसे को लेकर हमें और हमारी पार्टी को बहुत दुःख है। जिन लोगों की जान गयी है, उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। श्री यादव ने कहा कि इस घटना में पूरी सरकार और प्रशासन की लापरवाही है। सरकार और प्रशासन को पता है कि जब कभी इस तरह के कार्यक्रम होते है, बड़ी संख्या में लोग आते है। सरकार के पास जानकारी थी उसके बावजूद जरूरी इंतजाम नहीं किए गये। लापरवाही की वजह से जो जानें गयी है उसकी जिम्मेदार सरकार है। जानें बच सकती थी लेकिन सरकार एम्बूलेंस और गाड़ियों की व्यवस्था नहीं कर पायी। जो घायल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, उन्हें पर्याप्त इलाज नहीं मिला। न दवाएं मिली न ऑक्सीजन मिली। लोगों को बचाने का कोई इंतजाम नहीं था। इस सबके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार दुनिया में विश्व गुरू बन जाने की बात करती है। बड़े-बड़े दावे करती है कि दुनिया में भारत पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गयी, तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि यह सरकार आपात स्थिति में लोगों को ठीक से इलाज नहीं दे सकती। लोगों को कोई सुविधा नहीं दे सकती। भाजपा सरकार ने पूरा सिस्टम बर्बाद कर दिया है। यह कैसी अर्थव्यवस्था है जहां न अस्पताल है न दवाई है न इलाज और न ऑक्सीजन है। भाजपा सरकार के सभी दावे झूठे है। इस सरकार में झूठ और लूट के अलावा कुछ नहीं है। भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग और हर जगह भ्रष्टाचार है।

इसके साथ ही कह, हाथरस सत्संग में अगर अनुमति 50 हजार लोगों के पहुंचने की थी लेकिन अगर ज्यादा लोग आये तो प्रशासन क्या कर रहा था? रोका क्यों नहीं? अगर ज्यादा संख्या में लोग आ रहे थे प्रशासन ने फोर्स क्यों नहीं बढ़ायी? बैरिकेडिंग क्यों नहीं बढ़ायी? बैरिकेडिंग क्यों नहीं की। सरकार की जिम्मेदारी थी। सरकार की वजह से ऑक्सीजन नहीं मिला, दवाएं नहीं मिली। इलाज नहीं मिला। सरकार की वजह से लोगों की जाने गयी। सरकार अपनी जिम्मेदारी दूसरों पर न डालें।

Related Articles

Back to top button