TMC, लेफ्ट और कांग्रेस के पास विकास का विजन ही नहीं है…पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार पश्चिम बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ​विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, TMC, लेफ्ट और कांग्रेस के पास विकास का विजन ही नहीं है। लेफ्ट, कांग्रेस और TMC किसी राज्य का क्या हाल कर सकती हैं, ये आप अच्छी तरह जानते हैं। यहां पास में ही त्रिपुरा लेफ्ट वालों ने तबाह कर रखा था। लेकिन पिछले 5 साल में BJP ने पूरे त्रिपुरा की जिंदगी बदल दी। लेफ्ट वाले गए तो विकास का सूरज उगने लगा।

उन्होंने आगे कहा कि, मैंने कल टीवी पर देखा कि यहां बंगाल में TMC के एक विधायक ने सरेआम धमकी दी। वो कह रहे थे कि “हिंदुओं को 2 घन्टे में भागीरथी में बहा देंगे”। ये कौन सी भाषा है? साथ ही कहा, बंगाल में TMC की सरकार ने यहां हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रख दिया है। ये कैसे लोग हैं कि जय श्रीराम के उदघोष से भी इन्हें आपत्ति है। इनको राम मंदिर के निर्माण से आपत्ति है, रामनवमी की शोभायात्रा से आपत्ति है।

पीएम ने कहा कि, मैं TMC सरकार से पूछना चाहता हूं कि यहां संदेशखाली में हमारी दलित बहनों के साथ इतना बड़ा अपराध हुआ। पूरा देश कार्रवाई की मांग करता रहा, लेकिन TMC गुनहगार को बचाती रही। क्या सिर्फ इसलिए, क्योंकि उस गुनाहगार का नाम शाहजहां शेख था। साथ ही कहा, इन वोट के भूखे लोगों की पहले 2 चरणों में लुटिया डूब चुकी है। अब ये खुलेआम एक नया खेल लेकर आए हैं। अब ये कहते हैं कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो।
जिहाद क्या होता है, ये हमारे देश के लोग भली-भांति जानते हैं।

उन्होंने कहा कि, मैं पिछले 10 दिन से लगातार कांग्रेस को 3 चुनौतियां दे रहा हूं, लेकिन वो मौन होकर बैठ गए हैं। मेरी पहली चुनौती है – कांग्रेस और INDI गठबंधन वाले देश को लिखित में विश्वास दें कि वे धर्म के आधार पर आरक्षण में, संविधान में कोई भी परिवर्तन नहीं करेंगे। मेरी दूसरी चुनौती है – ये लिखित में देश से वादा करें कि SC/ST, OBC का आरक्षण छीनकर धर्म के आधार पर किसी को नहीं बाटेंगे। मेरी तीसरी चुनौती है – वो लिखित में दें कि जहां इनकी राज्य सरकारें हैं, वहां OBC का कोटा काटकर, धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button