आज BJP की एक अलग तरह की राजनीति सामने आई जो धर्म का नाम लेती है पर धर्म के रास्ते पर नहीं चलती: प्रियंका गांधी

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इसी क्रम में हिमाचल के हमीरपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंची, जहां उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि,
हमारी सरकार बनने के कुछ समय बाद ही हिमाचल में आपदा आ गई। सैकड़ों लोग बेघर हो गए, स्कूल, सड़कें तबाह हो गए।

आपदा के समय कांग्रेस के हर छोटे-बड़े नेता ने जनता के साथ मिलकर काम किया। हिमाचल को अपना दूसरा घर बताने वाले नरेंद्र मोदी आपको देखने तक तक नहीं आए। आपदा के समय BJP का एक नेता नहीं दिखा। लेकिन अब प्रदेश में चुनाव है तो नरेंद्र मोदी और BJP के नेता बार-बार आ रहे हैं।

मोदी सरकार पर निशना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, हिमाचल में आपदा के बाद राहत का काम करना था लेकिन केंद्र सरकार ने एक रुपए की आर्थिक मदद नहीं दी। यहां की कांग्रेस सरकार ने सारा खर्चा उठाया और लोगों को राहत पहुंचाई। जब हिमाचल सरकार लोगों के जीवन में सुधार लाने की कोशिश कर रही थी, तब मोदी-अमित शाह और उनके लोग सरकार में गिराने में लगे थे। लेकिन हम मजबूत बने रहे और आज आपके लिए काम कर रहे हैं।

इसके साथ ही कहा, लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है-यही कांग्रेस की विचारधारा है। लेकिन आज BJP की एक अलग तरह की राजनीति सामने आई है, जो धर्म का नाम लेती है, पर धर्म के रास्ते पर नहीं चलती। धर्म हमें सिखाता है कि सच बोलो, जनता के प्रति मन में श्रद्धा रखो। लेकिन BJP, जनता की चुनी हुई सरकार को ही धन-बल के आधार पर गिराने की कोशिश करती है।

Related Articles

Back to top button