UP by-election: अखिलेश यादव बोले-अलीगढ़ के ‘खैर’ वाले कह रहे हैं, इस बार भाजपा की ख़ैर नहीं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सराकर पर निशाना साधा है। इसके साथ ही खैर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, अलीगढ़ के ‘खैर’ वाले कह रहे हैं, इस बार भाजपा की ख़ैर नहीं। दरअसल, यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। इसको लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यूपी में होने वाला ये उपचुनाव 2027 विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल माना जा रहा है। ऐसे में भाजपा और सपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि,भाजपा जिस तरह से संविधान को बदलने की बात कहकर ‘आरक्षण’ को अप्रत्यक्ष रूप से नकारती है, उसी तरह से समाज-विभाजन की बात कहकर ‘जातीय जनगणना’ को नकारती है। जन-विरोधी भाजपा ऐसी बातें सीधे कहने की बजाय अपने दशमुखियों से करवाती है और जब जन-विरोध बढ़ता है तो बेशर्मी से वापस लेने की बात भी करती है और मोहरे बने बेचारों से पल्ला झाड़ लेती है।

उन्होंने आगे कहा कि, ऐसे में वो बेचारे, जनता का आक्रोश झेलने के लिए मुंह ताकते रह जाते हैं बेसहारे। भाजपा अपनों की ही सगी नहीं है, जनता की क्या होगी। अलीगढ़ के ‘खैर’ वाले कह रहे हैं, इस बार भाजपा की ख़ैर नहीं।

Related Articles

Back to top button