UP News: कासगंज में दर्दनाक हादसा, तालाब में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 20 कीमौत

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इस दौरान ट्रॉली में सवार ज्यादातर श्रद्धालु ताबाल में डूब गए। इस दर्दनाक घटना में करीब 20 लोगों के मरने की खबर है, जबकि कई लोग घायल हैं।

बताया जा रहा है कि, मृतकों में आठ महिलाएं और साथ बच्चे शामिल हैं। कई गंभीर घायल श्रद्धालुओं का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है और कुछ को रेफर किया गया है। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक अफरा तफरी का महौल बना हुआ है। डीएम, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। परिवारों में चीत्कार मचा हुआ है।

मृतकों में एक एक परिवार के कई कई लोग शामिल हैं। प्रशासन के द्वारा अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि सात बच्चे और आठ महिला पटियाली के सीएचसी पर मृतक घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही पांच अन्य लोगों के मौत की खबर है। एंबुलेंस से जो अन्य घायल जिला अस्पताल लाए गए हैं उनका परीक्षण चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्थिति अधिक गंभीर है।

Related Articles

Back to top button