कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम अशोक चाव्हाण ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में जाने की अटकलें

मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता औ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चाव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। अशोक चाव्हाण के अब भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही वो भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

कहा जा रहा है कि, अशोक चव्हाण के साथ इस वक़्त 2 से 4 कांग्रेस विधायक भी हैं। इन विधायकों के भी बीजेपी में शामिल होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि बीजेपी में शामिल होने के बाद अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से राज्यसभा भेजा जा सकता है। अशोक चव्हाण के इस्तीफे से पहले मिलिंद देवड़ा और बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। सिद्दीकी अजित पवार गुट की एनसीपी में शामिल हुए हैं. वहीं देवड़ा शिंदे ने की शिवसेना में शामिल हुए हैं।

बता दें कि, अशोक चव्हाण विलासराव देशमुख की सरकार में सांस्कृतिक मामलों, उद्योग, खान और प्रोटोकॉल मंत्री रहे। वह नांदेड़ जिले की भोकर सीट से 2019 में विधायक बने। वे दो बार के सांसद और चार बार विधायक हैं। 2015 से 2019 तक महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई। 1987 में पहली बार लोकसभा के सांसद चुने गए। 2014 में वे दूसरी बार सांसद बने। इसके अलावा एक बार विधान परिषद के सदस्य भी रहे।

Related Articles

Back to top button