विनेश हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं, आपने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है: राहुल गांधी

नई दिल्ली। विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक 2024 से डिसक्वालीफाई होने पर भारत को बड़ा झटका लगा है। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक के 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग ले रही थीं। अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। अब इस मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है।

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, विश्वविजेता पहलवानों को हरा कर फाइनल में पहुंची भारत की शान विनेश फोगाट का तकनीकी आधार पर अयोग्य घोषित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय ओलंपिक संघ इस निर्णय को मजबूती से चैलेंज कर देश की बेटी को न्याय दिलाएगा।

उन्होंने आगे लिखा कि, विनेश हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं, हमें पूरा भरोसा है कि वह अखाड़े में और अधिक मजबूती से वापसी करेंगी। आपने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है विनेश। आज भी पूरा देश आपकी ताक़त बनकर आपके साथ खड़ा है।

Related Articles

Back to top button