Viral Video: अपने पुराने अंदाज में दिखे धोनी, तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो

Viral Video: आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर समाप्त हो गया है। टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची लौट चुके हैं। धोनी का रांची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम और सीएसके के पूर्व कप्तान यामाहा आरडी 350 बाइक पर सवार होकर अपने घर में एंट्री करते हुए दिखे। बता दें कि धोनी का बाइक और कार कलेक्शन जबर्दस्त है।

धोनी के यामाहा चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो किस दिन का है, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। एक यूजर ने लिखा, “लगता है कि धोनी अपनी पुरानी जिंदगी में लौट आए हैं।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी बेंगलुरु में सीससके के आखिरी लीग मैच के बाद अपने परिवार के साथ रांची वापस आए। एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने रविवार को रांची पहुंचने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। रविवार सुबह को धोनी, साक्षी और उनकी बेटी जीवा को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर देखा गया था।

Related Articles

Back to top button