
Vivo का ये नया 5G फोन भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च
Vivo ने हाल ही में मलेशिया में अपना V80 Lite स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बैटरी थी। अब Vivo कथित तौर पर इसी हैंडसेट को भारत में एक नए नाम से लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में इस हैंडसेट को Vivo S2 FE कहा जा सकता है। अब, समान स्पेसिफिकेशन्स वाला एक और हैंडसेट Google Play Console पर देखा गया है। इस हैंडसेट को ‘Vivo Y600 5G’ के तौर पर टैग किया गया है और हार्डवेयर के मामले में ये Vivo V80 Lite के समान बताया जा रहा है।
Google Play Console पर लिस्ट हुआ Vivo Y600 5GTheTechOutlook की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल नंबर V2626 वाले एक बिना अनअनाउंस्ड हैंडसेट को Google Play Console पर देखा गया है। यहां लिस्ट होने वाले स्मार्टफोन्स आमतौर पर एक या दो महीने के भीतर पेश कर दिए जाते हैं, इसलिए ये हैंडसेट जल्द ही लॉन्च होना चाहिए।
इस हैंडसेट को ‘Y600 5G’ नाम भी दिया गया है, जिसका मतलब है कि ये Vivo की Y600 सीरीज से जुड़ा है। Vivo ने इससे पहले चीन में अपने Y600 Turbo और Y600i हैंडसेट लॉन्च किए हैं। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि Vivo Y600 5G मलेशिया में हाल ही में लॉन्च हुए Vivo V80 Lite का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
Google Play Console लिस्टिंग के मुताबिक, Vivo Y600 5G में MT6858 प्रोसेसर मिल सकता है, जिसे MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट के तौर पर भी जाना जाता है। MediaTek Dimensity 7100 में ऑक्टा-कोर आर्किटेक्चर मिलता है, जिसमें 2.5GHz पर क्लॉक्ड 4 x Cortex A78 कोर और 2.0GHz पर क्लॉक्ड 4 x Cortex A55 कोर शामिल हैं। हालांकि, रिपोर्ट का दावा है कि ये हैंडसेट आखिरकार Dimensity 7300e चिपसेट (Vivo V80 Lite वाला) के साथ ही आ सकता है, जिसकी क्लॉक स्पीड समान है।
Vivo Y600 5G में 6GB रैम होने की बात भी सामने आई है। ये Android 16 पर बेस्ड Vivo के OriginOS पर चलने के लिए भी रिपोर्ट किया गया है। लिस्टिंग से ये भी पता चलता है कि Vivo के इस आने वाले मॉडल में 1,260 x 2,800 पिक्सल का रेजोल्यूशन और 440 ppi की पिक्सल डेंसिटी मिल सकती है। लिस्टिंग में स्मार्टफोन के किसी दूसरे हार्डवेयर डिटेल का खुलासा नहीं किया गया है।
Vivo V80 Lite भारत में S2 FE के तौर पर भी आ रहा है, जो कि Vivo S2 का एक किफायती मॉडल होगा। एक पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए Vivo S2 FE की कीमत 39,999 रुपये होने की उम्मीद है। ये फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट से पावर्ड होगा और इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए Vivo S2 FE में IP68 + IP69 की रेटिंग दी जाएगी। इसके अलावा, फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी भी शामिल होगी।
यानी कुलमिलाकर देखें तो शुरुआती लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि मलेशिया में लॉन्च हुआ Vivo V80 Lite (10,000mAh बैटरी वाला) ही भारत में Vivo S2 FE के नाम से रीब्रांड होकर आएगा। फिलहाल Vivo ने भारत में Vivo S2 FE की आधिकारिक लॉन्च डेट का एलान कर दिया है।
लेकिन अब ठीक Vivo V80 Lite जैसे हार्डवेयर वाला एक नया फोन Google Play Console पर Vivo Y600 5G नाम से स्पॉट हुआ है। इस ताजा लिस्टिंग के बाद अब ये माना जा रहा है कि V80 Lite का असली रीब्रांडेड मॉडल Vivo Y600 5G ही होगा। ऐसे में पूरी संभावना है कि भारत आने वाला ऑफिशियल Vivo S2 FE अलग स्पेसिफिकेशन्स या कुछ खास बदलावों के साथ पेश आ सकता है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com


