नई दिल्ली। पड़ोसी देश म्यांमार में सेना के तख्तापलट के बाद आज एक पूर्व नेता के काफिले पर सशस्त्र बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। बदमाशों ने म्यांमार के स्व-शासित क्षेत्र के पूर्व प्रमुख निकाय सदस्य को निशाना बनाया। इस हमले में नौ नागरिकों और तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
इस काफिले में म्यांमार के पूर्व नेता यू खिन मॉन्ग लुईन थे। लुईन म्यांमार के स्व-शासित क्षेत्र कोकांग के सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी के पूर्व सदस्य हैं। काफिले पर म्यांमार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस आर्मी के 20 हमलावरों ने धावा बोला था। इस हमले में नौ आम नागरिक और तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। जबकि 8 नागरिक और पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सेना ने सशस्त्र बलों के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान पर 28 फरवरी तक रोक लगा दी है।
बता दें कि म्यांमार में 1 फरवरी को सेना ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गुई सरकार के नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद देश के शासन की बागडोर अपने कब्जे में ले ली। सेना ने यह घोषणा की थी कि तख्तापलट देश के लिए जरूरी था और अब एक साल बाद चुनाव कराए जाएंगे।
