अबूजा। नाइजीरिया में बोको हराम के लड़ाकों ने क्रूरता की हदें पार कर दी। यहां पर खेतों में काम कर रहे 43 मजदूरों की निर्मम तरीके से इन्होंने हत्या कर दी। वहीं, इस हमले में छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं।
नाइजीरिया के मैदूगुरी में शनिवार को इस घटना को अंजाम दिया गया। इस बारे में जिहादी-विरोधी सूत्रों ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि बेहद क्रूर हमले में इन मजदूरों को पहले बांधा गया और फिर उनके गले काट दिए गए। सूत्रों के मुताबिक यह घटना कोशोबे की है।
नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी ने हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इन हत्याओं से पूरा देश घायल हुआ है। भयावह हमले में बचे लोगों की मदद करने वाले मिलिशिया लीडर बाबाकुरा कोलो ने बताया, ‘हमें 43 शव मिले हैं, सभी को काटा गया है और 6 और लोग घायल हैं।’
