नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच विद्रोहियों के खिलाफ क्रूर अभियान चला रही पाकिस्तानी सेना पर प्रदर्शनकारियों ने जोरदार हिंसात्मक प्रदर्शन किया और साथ में पत्थरबाजी भी की। इसके चलते पाकिस्तानी सेना पोस्ट छोड़कर भाग निकली।
इस विरोध प्रदर्शन में हजारों प्रदर्शनकारी शामिल हुए थे। बलूच प्रदर्शनकारियों ने चौतरफा विरोध के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की हालत खराब हो गई। प्रदर्शनकारियों ने विरोध के दौरान सैन्य इमारत और सेना के एक वाहन को आग के हवाले कर दिया।

बता दें कि लगभग 14 दिनों से बलूचिस्तान में ये प्रदर्शन चल रहे हैं। दो हफ्ते पहले यहां के तुरबत शहर में एक महिला और उसकी चार साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सत्ताधारी बलूचिस्तान आवामी पार्टी (बीएपी) के सदस्यों ने ही महिला और उस बच्ची की हत्या की है। गौरतलब है कि इमरान खान सरकार में भी बीएपी शामिल है।